Haridwar News: बसों की कमी ने बढ़ाई बहनों की परेशानी
हरिद्वार, अगस्त 27 -- Haridwar News: हरिद्वार, संवाददाता। रक्षाबंधन पर बहनों के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा तो शुरू कर दी गई, लेकिन पर्याप्त बसें नहीं होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। उत्तराखंड परिवहन निगम ने 28 और 29 अगस्त को महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। वहीं, यूपी रोडवेज ने 27, 28 और 29 अगस्त को यह सुविधा दी है। त्योहार से एक दिन पहले मायके और रिश्तेदारों के यहां जाने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं रोडवेज और रेलवे का सहारा ले रही हैं। गुरुवार सुबह से ही रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ जुट गई। मुरादाबाद, बिजनौर, नजीबाबाद, हल्द्वानी, काशीपुर, रामनगर और रुद्रपुर रूट पर जाने वाले यात्रियों को कई घंटे तक बसों का इंतजार करना पड़ा। बारिश के बीच यात्री बसों के लिए भटकते रहे। कोई बस पहुंची भी तो उसमें पैर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.