Haridwar News: बदहाल मुख्य मार्ग से जूझ रहा नालोंवाला
हरिद्वार, जुलाई 11 -- Haridwar News: नेशनल हाईवे से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित नालोंवाला गांव तक पहुंचने वाला मुख्य कच्चा मार्ग वर्षों से बदहाल है। वन क्षेत्र से होकर गुजरने वाले इस रास्ते का आज तक डामरीकरण नहीं हो सका है। बारिश के बाद कीचड़ और गड्ढों के कारण आवागमन और अधिक कठिन हो गया है, जिससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और ग्रामीणों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से जनप्रतिनिधियों के समक्ष मुख्य मार्ग के निर्माण की मांग उठाई जा रही है, लेकिन आज तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी। ग्रामीण मुमताज, फैज, काशम, नजाकत, इमरान, पप्पू डार, यूसुफ, रियाज, अकरम और इरफान ने बताया कि बरसात के बाद मार्ग की स्थिति और खराब हो गई है। उन्होंने गांव के मुख्य मार्ग का शीघ्र डामरीकरण कर वर्षों पुरानी समस्या का समाधान कराने की मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.