हरिद्वार, नवम्बर 14 -- Haridwar News: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर बच्चों को नशे के दुष्परिणामों से बचाने के लिए 27 नवंबर तक विशेष पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र दत्त के आदेश और सचिव सिमरन जीत कौर के मार्गदर्शन में आयोजित अभियान में 12 से 18 वर्ष तक के बच्चों को जागरूक किया जाएगा। अभियान के तहत स्कूलों और समुदायों में जागरूकता शिविर लगाकर नशे से होने वाले नुकसान, बचाव और उपलब्ध कानूनी सहायता की जानकारी दी जा रही है। पीएलवी और शिक्षकों के माध्यम से नशे की गिरफ्त में आए बच्चों की पहचान कर उनकी गोपनीय काउंसलिंग, उपचार और पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी। यह भी पढ़ें- Dehradun News: नशे से मुक्ति के लिए विशेष पखवाड़ा अभियान बाल दिवस पर राजकीय संप्रेक्षण गृह, राजकीय विशेष गृह एवं प्लेस ...