Haridwar News: बंद मकान से सोने चांदी के जेवरात और नकदी चोरी
हरिद्वार, अगस्त 22 -- Haridwar News: कनखल कोतवाली क्षेत्र के शिवगंगा विहार कॉलोनी जमालपुर कला में बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोने चांदी के जेवरात और चार हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। पीड़िता सुषमा देवी पत्नी अरुण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति का स्वास्थ्य खराब होने के कारण 17 अगस्त से जगजीतपुर के निजी अस्पताल में भर्ती थे। 19 अगस्त की दोपहर घर बंद कर अस्पताल गईं और शाम को पति को डिस्चार्ज कराने के बाद परिवार के साथ ज्वालापुर अपने जेठ के घर चली गई। 20 अगस्त की सुबह करीब छह बजे पड़ोसी शीतल ने फोन कर घर में गड़बड़ी की सूचना दी। घर पहुंचने पर सामान बिखरा मिला और जेवरात व नकदी गायब थी। एसएचओ देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.