Haridwar News: फोटो स्टूडियो का ताला तोड़कर कैमरा चोरी, मुकदमा दर्ज
हरिद्वार, जुलाई 14 -- Haridwar News: ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के गुगाल रोड स्थित एक फोटो स्टूडियो से चोर महंगा कैमरा, लेंस और फ्लैश चोरी कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि वह दुकान बंद कर कुछ समय के लिए बाजार गया था। लौटने पर दुकान के अंदर रखा फोटोग्राफी का सामान गायब मिला। मंगलवार को पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह अधिकारी के मुताबिक गुगाल रोड, पांडेवाला, ज्वालापुर निवासी मनोज वर्मा पुत्र शिव कुमार वर्मा ने शिकायत कर बताया कि उसकी गुगाल रोड, पांडेवाला में उनकी फोटो स्टूडियो की दुकान है। नौ जुलाई को दोपहर करीब ढाई बजे वह दुकान के शीशे वाले लॉक को बंद कर किसी काम से बाजार चले गए थे। कुछ देर बाद वापस लौटने पर उन्होंने दुकान के अंदर जाकर देखा तो वहां रखा कैनन छह डी मार्क- टू कैमरा, लेंस और दो फ्लैश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.