हरिद्वार, नवम्बर 7 -- Haridwar News: सिडकुल की एक कंपनी मालिक ने ठेकेदार पर गाली-गलौज करने, फैक्ट्री में आग लगाने की धमकी देने और मजदूरों को उकसा कर कामकाज बाधित करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने अपर पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और कंपनी की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। मामले में सिडकुल पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसर, लाइफ मैक्स कैंसर लेबोरेट्रीज के मालिक अश्वनी गर्ग ने शिकायत में बताया कि वह साल 2015 से कंपनी संचालित कर रहे हैं। महिपाल सिंह राणा उनकी कंपनी में ठेकेदारी का काम करता है। आरोप है कि ठेकेदार मजदूरों को कई-कई महीने तक मेहनताना नहीं देता था। आरोप है कि पांच नवंबर को ठेकेदार ने फोन पर गाली-गलौज करते हुए कंपनी में आग लगाने और काम नहीं करने देने की धमकी दी। आरोप है कि उसने मजदूरों को...