हरिद्वार, अक्टूबर 10 -- Haridwar News: श्री रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित 103वें वार्षिक रामलीला उत्सव में फुलवारी लीला का भव्य मंचन किया गया। पांचवें दिन जनकनंदिनी सीता के अभिनय ने दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों के भावपूर्ण अभिनय और दमदार संवादों पर दर्शकों ने खूब सराहना की। लीला देखने के लिए रामलीला मैदान श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। लीला में कलाकारों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दादा गुरु भगवत शर्मा के मार्गदर्शन में कलाकारों ने पात्रों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने सीता की भूमिका निभाने वाली कलाकार को भी अभिनय की बारीकियां सिखाईं।कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने से व्यक्ति का जीवन सफल हो सकता है। यह भी पढ़ें- Haridwar News: सीता जन्म औ...