Haridwar News: फायरिंग के चार आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल रायफल सहित कार बरामद
हरिद्वार, नवम्बर 14 -- Haridwar News: हरिद्वार, संवाददाता। ज्वालापुर के सुभाषनगर में चार साल की नौकरी का हिसाब मांगने पर विवाद में प्रॉपर्टी डीलर ने साथियों के साथ कर्मचारी युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि कारोबारी और उसके साथियों ने युवक को घेरकर पिस्टल और रायफल से कई राउंड फायरिंग की। युवक ने किसी तरह मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। घटना के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को बुग्गावाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से तीन हथियार, कारतूस और घटना में प्रयुक्त कार बरामद हुई है। वहीं घटना में फरार एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।पुलिस के अनुसार, सुभाषनगर निवासी निशांत यादव पुत्र राजनाथ यादव ने शिकायत में बताया कि 12 और 13 नवंबर की रात वह अपने दोस्त नीरज और पड़ोसी सुमित मिश्रा के साथ रोजाना की तरह चाय पीने जा रहा था। तभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.