हरिद्वार, जुलाई 26 -- Haridwar News: हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र के गाजीवाली निवासी महिला ने अपने सौतेले पुत्र और एक अन्य व्यक्ति पर मृतक पति का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि सौतेले पुत्र राहुल राठी ने अपने रिश्तेदार रवि उर्फ रविंद्र सिंह के साथ मिलकर षड्यंत्र के तहत मृतक पति का गलत पते पर निधन दर्शाया। साथ ही फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मृत्यु प्रमाण पत्र हासिल कर लिया। मामले में पीड़िता प्रमिला राठी पत्नी स्व. राजेंद्र सिंह राठी ने कोर्ट में शिकायत की। कोर्ट के आदेश पर ज्वालापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एसएचओ चंद्रभान सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...