Haridwar News: प्रेमिका से मिलने आए युवक की पिटाई
हरिद्वार, जुलाई 18 -- Haridwar News: कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर में शनिवार को प्रेमिका से मिलने आए एक युवक की लोगों ने पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर कनखल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर मामले की शांत कराया। बताया जा रहा है कि युवती कॉलोनी में परिजनों के साथ किराए के मकान में रहती है, जबकि युवक उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का निवासी है। स्थानीय लोगों ने दोनों को साथ देखा तो उन्हें शक हुआ। पूछताछ में युवक के दूसरे समुदाय का होने की जानकारी मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसका युवती के साथ पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध है। वह पहले भी कई बार हरिद्वार आ चुका है। घटना की सूचना मिलते ही कनखल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित अपने साथ ले गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.