Haridwar News: प्राथमिक स्कूल के पास 20 फीट के अजगर ने बंदर को बनाया निवाला
हरिद्वार, अक्टूबर 12 -- Haridwar News: दूधला दयालवाला गांव में प्राथमिक विद्यालय नौकी के पास रविवार को करीब 20 फीट लंबा अजगर बंदर को निगलता दिखाई दिया। स्कूल के सामने नाले में अजगर के बंदर को दबोचने से ग्रामीणों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को रेस्क्यू कर झिलमिल क्षेत्र में छोड़ दिया। स्कूल के आसपास बार-बार अजगर दिखाई देने से बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार, रविवार को अजगर ने स्कूल के सामने नाले में बंदर को पकड़ लिया। यह दृश्य देखकर आसपास से गुजर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर वन विभाग के दैनिक श्रमिक जाकिर और सद्दाम मौके पर पहुंचे। दोनों ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को काबू किया और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.