Haridwar News: प्राचीन श्रीराम मंदिर में सजा 56 भोग, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
हरिद्वार, नवम्बर 10 -- Haridwar News: उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर में मंगलवार को अन्नकूट उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीराम को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद विशेष आरती हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आरती के दौरान मंदिर परिसर भगवान के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद श्रद्धालुओं को 56 भोग का प्रसाद वितरित किया गया। अन्नकूट उत्सव के लिए मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही भगवान के दर्शन और प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: पीएचसी सेलाकुई में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर सिर्फ मरहम पट्टी प्राचीन श्रीराम मंदिर के परमाध्यक्ष महंत रामदास ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.