Haridwar News: प्रसव के बाद जच्चा की मौत, महिला अस्पताल में हंगामा
हरिद्वार, सितम्बर 2 -- Haridwar News: जिला महिला अस्पताल परिसर स्थित मातृ-शिशु अस्पताल में प्रसव के बाद ब्रह्मपुरी निवासी 21 वर्षीय रेनू दास की मौत के मामले में मंगलवार को कांग्रेस पार्षदों ने विरोध-प्रदर्शन किया। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। क्षेत्रीय पार्षद सोहित सेठी के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में चिकित्सक, आवश्यक सुविधाएं और आधुनिक उपकरण उपलब्ध होने के बावजूद प्रसूता को उच्च केंद्र रेफर किया गया। उनका कहना था कि महिला को समय पर समुचित उपचार मिलता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। कांग्रेसी पार्षद हिमांशु गुप्ता ने भी स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रसूता की मौत की उच्चस्तरीय जांच और दोषी अधिकारियों व चिकित्साकर्मियों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.