हरिद्वार, जुलाई 19 -- Haridwar News: प्रयाग संगीत समिति की वार्षिक संगीत परीक्षा के तहत आर्यनगर स्थित एक होटल में आयोजित दो दिवसीय कत्थक नृत्य, वादन और गायन परीक्षा का शुभारंभ हुआ। परीक्षा में इस वर्ष 221 परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं। पहले दिन उत्तरायण कला केंद्र के माध्यम से नृत्यांगन कला केंद्र की बालिकाओं ने आकर्षक वेशभूषा में थाठ, सलामी, आमद, तोड़ा, चक्रधर, गणेश परन, कृष्ण परन और राधा परन सहित विभिन्न प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गुरु भवानी सिंह और गुरुमाता इंदु सिंह ने बताया कि विद्यार्थी परीक्षा के लिए लंबे समय तक कठिन अभ्यास करते हैं। परीक्षा का परिणाम दो माह बाद घोषित होगा। उन्होंने कहा कि संगीत और नृत्य के क्षेत्र में रोजगार की भी व्यापक संभावनाएं हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...