Haridwar News: प्रदर्शनी में साकार हुआ गुरुदेव-माताजी का जीवन दर्शन
हरिद्वार, नवम्बर 22 -- Haridwar News: जन्मशताब्दी समारोह के अवसर पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय में लगाई गई प्रदर्शनी में पं. श्रीराम शर्मा आचार्य और वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा का जीवन दर्शन जीवंत हो उठा। प्रदर्शनी में चित्रों, ऐतिहासिक प्रसंगों और प्रेरक संदेशों के माध्यम से गुरुदेव और माताजी के जीवन संघर्ष, तप-साधना और समाज निर्माण के कार्यों को दर्शाया गया है। देश-विदेश से पहुंचे गायत्री परिजनों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में युगऋषि के विचार क्रांति अभियान, साधना, त्याग और लोकमंगल के लिए किए गए कार्यों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया है। इसके साथ ही गायत्री परिवार की स्थापना से लेकर उसके विस्तार और सामाजिक अभियानों की यात्रा को भी दर्शाया गया है। यह भी पढ़ें- विदाई नहीं, नए संकल्पों की शुरुआत बना जन्मशताब्दी समारोह प्रदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.