Haridwar News: पेयजल निगम ने चार क्षेत्रों में टूटी सड़कों की मरम्मत की
हरिद्वार, जुलाई 12 -- Haridwar News: हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों पर परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम के कर्मचारियों ने रविवार को शहर में 216.50 मीटर टूटी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया। इस दौरान शहर की चार क्षेत्रों की सड़कों पर पैच वर्क किया गया। परियोजना प्रबंधक मिनाक्षी मित्तल ने बताया कि केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज एक और पैकेज दो की सड़कों का पुनर्निर्माण काम गतिमान है। रविवार को न्यू बस्ती, शांति मार्ग, राज विहार फेज एक, राज विहार फेज तीन में सड़कों की मरम्मत का काम किया गया। शहर की अन्य टूटी सड़कों का पैच वर्क भी जल्द पूर्ण किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.