Haridwar News: पुलिस ने हुड़दंग के आरोपी को गिरफ्तार किया
हरिद्वार, अक्टूबर 27 -- Haridwar News: हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत कनखल कोतवाली पुलिस ने लड़ाई-झगड़ा और हुड़दंग करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर शराब तस्करों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जगजीतपुर के दादूबाग क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए शांतिभंग के आरोपी नितिन सिंघल पुत्र नरेश सिंघल, निवासी सुखधाम अपार्टमेंट दादूबाग को पकड़ा। आरोपी के खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.