हरिद्वार, अक्टूबर 27 -- Haridwar News: हरिद्वार, संवाददाता। ऑपरेशन प्रहार के तहत ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन और 6,390 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला तेलियान में शीतला माता मंदिर के पास कार्रवाई की गई। इस मौके से सट्टेबाजी में हिमांशु निवासी मोहल्ला कैथवाड़ा, अमित निवासी भीमगोड़ा नई बस्ती, जीवन निवासी मोहल्ला कड़च्छ, शोभित कुमार विष्णु लोक कॉलोनी, साजिद निवासी बकरा मार्केट, बलराम निवासी राजा गार्डन, अल्ताफ निवासी मोहल्ला कैथवाड़ा और बंटी साहू निवासी बकरा मार्केट को गिरफ्तार किया गया है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: सिडकुल में चार शराब तस्कर और दो सटोर...