हरिद्वार, अक्टूबर 20 -- Haridwar News: बहादराबाद। कोतवाली पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 19 अक्तूबर को गश्त के दौरान ग्राम बेगमपुर में एक महिला के साथ मारपीट और हंगामे की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि अखिलेश (32) पुत्र राजकुमार, निवासी ग्राम बेगमपुर अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज और अभद्रता करते हुए विवाद कर रहा था। मौके पर पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह उग्र हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...