Haridwar News: पुलिस ने प्रेमनगर आश्रम घाट पर गंगा सफाई अभियान चलाया
हरिद्वार, अक्टूबर 28 -- Haridwar News: गंगा को स्वच्छ, अविरल और निर्मल बनाए रखने के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस ने बुधवार को प्रेमनगर आश्रम के पास गंगा घाटों पर सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस के जवानों और प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट्स ने गंगा तटों से पॉलीथिन सहित अन्य अपशिष्ट हटाए। अभियान का नेतृत्व सीओ ट्रैफिक दीपेंद्र कुमार ने किया। अभियान में पुलिसकर्मियों ने श्रमदान कर गंगा घाटों की सफाई की। इस दौरान घाटों पर फैली गंदगी और कचरे को हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।सफाई अभियान के साथ ही पुलिसकर्मियों ने क्षेत्रीय लोगों और श्रद्धालुओं को गंगा की स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वह गंगा में पॉलीथिन, प्लास्टिक और कूड़ा कचरा न डालें। यह भी पढ़ें- Dehradun News: पुलिस ने प्रेमनगर आश्रम घाट पर गंगा सफाई अभियान च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.