Haridwar News: पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया
हरिद्वार, अक्टूबर 19 -- Haridwar News: ऑपरेशन प्रहार के तहत कनखल पुलिस ने कोर्ट के आदेशों की अवहेलना के मामले में जारी वारंट के आधार पर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। एसएचओ देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि दोनों वारंटियों के घरों पर दबिश देकर पकड़ा गया। आरोपी मुकेश पुत्र मोहर सिंह निवासी जियापोता और नूर अली पुत्र स्व. सकूर निवासी जगजीतपुर कनखल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.