Haridwar News: पुलिस ने किया वारंटी गिरफ्तार
हरिद्वार, जुलाई 12 -- Haridwar News: बहादराबाद। बहादराबाद पुलिस ने कुर्की वारंट की तामील करते हुए एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी न्यायालय के निर्देशानुसार निर्धारित धनराशि जमा नहीं कर सका था। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि न्यायालय ने लाखन सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी पुरनपुर साल्हापुर, पोस्ट गढ़मीरपुर, थाना रानीपुर को निर्धारित धनराशि अदा करने के निर्देश दिए थे। तय समय में धनराशि जमा नहीं होने पर न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.