हरिद्वार, अगस्त 17 -- Haridwar News: पथरी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। शाहपुर शीतला खेड़ा चर्खी क्षेत्र से प्रीतम सिंह को 83 पव्वे और अंबुवाला रेलवे फाटक के पास से दिनेश सिंह को 52 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ पकड़ा गया। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बरामद शराब कब्जे में लेकर आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...