Haridwar News: पुराने चंडीघाट पुल पर काम से नए पुल पर बढ़ा वाहनों का दबाव
हरिद्वार, अक्टूबर 4 -- Haridwar News: हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर चंडीघाट का पुराना पुल मरम्मत के चलते बंद होने से दूसरे पुल पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। छुट्टी और भीड़भाड़ वाले दिनों में यहां जाम जैसे हालात बन रहे हैं। इसके चलते अब दोनों दिशाओं के वाहनों की आवाजाही एक ही पुल से हो रही है। एक पुल पर वाहनों का दबाव बढ़ने से यहां अक्सर जाम जैसे हालात बन रहे हैं। पुल पार करने में वाहन चालकों को काफी समय लग रहा है। रविवार को भी चंडीघाट पुल पर वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया गया कि पुराने चंडीघाट पुल के सस्पेंशन ज्वाइंट में तकनीकी मरम्मत का कार्य किया जाना है। इसके लिए पुल पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद की गई है। मरम्मत कार्य पूरा होने तक यातायात को दूसरे पुल से संचालित किया जा रहा है। इससे खासकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.