हरिद्वार, अक्टूबर 4 -- Haridwar News: हिल बाईपास के पुराने औद्योगिक क्षेत्र में रविवार को करीब दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान क्षेत्र की करीब 15 हजार की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन में लोगों का कामकाज प्रभावित रहा। कटौती के बीच ऊर्जा निगम ने उपसंस्थान औद्योगिक क्षेत्र पर मरम्मत का काम किया। रविवार को ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने पेड़ों की लॉपिंग का काम किया। इस वजह से बिजली आपूर्ति बंद रखी गई। बिजली कटौती के कारण लौधमंडी, इंद्रा बस्ती और औद्योगिक क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक बिजली नहीं आने से घरों के साथ ही दुकानों और छोटे औद्योगिक प्रतिष्ठानों का काम भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक बिजली आपूर्ति बंद होने से रोजमर्रा के कामकाज में परेशानी हुई। वहीं ऊर्जा निगम के...