हरिद्वार, सितम्बर 29 -- Haridwar News: पतंजलि रोड पर देव धर्मकांटा के पास बीती 14 सितंबर को बाइक मिस्त्री हैप्पी की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने 10 हजार के इनामी मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सहारनपुर के छुटमलपुर फ्लाईओवर के पास घेराबंदी कर दबोचा गया। उसकी निशानदेही पर हत्या में उपयोग 315 बोर का तमंचा, खोखा-कारतूस और खून से सनी शर्ट बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार हत्या पुरानी रंजिश के चलते साथी मुदस्सिर और शादाब के साथ मिलकर की गई थी। पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर को शांतरशाह निवासी 28 वर्षीय हैप्पी पुत्र राजकुमार की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के भाई कपिल की तहरीर पर बहादराबाद कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस को मुख्य आरोपी इस्तकार उर्फ इस्तयाक पुत्र वहीद निवासी ...