हरिद्वार, नवम्बर 25 -- Haridwar News: बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भरापुर भौरी में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद में पिता-पुत्र पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला किया गया। मामले में पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित बीनू कुमार ने शिकायत पत्र में गांव के परीक्षित, दीक्षित और उनके पिता बीरेंद्र पर आरोप लगाते हुए बताया कि 21 नवंबर को आरोपियों ने उसके के घर पहुंच कर गाली-गलौज की। घर में घुसने का प्रयास किया। आरोप है कि रात को आरोपियों ने दोबारा घर में घुसने की कोशिश की। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पुरानी रंजिश में मां-बेटे को पीटा और जान से मारने की दी धमकी इसके बाद 22 नवंबर को सुबह पीड़ित अपने पिता चरण सिंह के साथ घेर में पशुओं को...