Haridwar News: पीली नदी के कटाव से खेत और घर खतरे में
हरिद्वार, सितम्बर 20 -- Haridwar News: पीली पड़ाव ग्राम पंचायत से सटकर बह रही पीली नदी के लगातार भू-कटाव से खेती की जमीन नदी में समाती जा रही है। आबादी के नजदीक हो रहे कटाव से लोगों के घरों पर भी खतरा बना हुआ है। लगातार जमीन कटने से ग्रामीणों में दहशत है। नदी के पानी के बहाव से खेतों और आबादी के आसपास की जमीन प्रभावित हो रही है। जीवानंद, मनोज उप्रेती, अली शेर, हरदेव सिंह और मुख्तियार सहित ग्रामीणों ने बताया कि नदी का पानी किनारों को लगातार काट रहा है। इससे किसानों की जमीन प्रभावित हो रही है और आबादी के करीब कटाव होने से घरों को लेकर भी चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों ने नदी के कटाव को रोकने के लिए प्रभावी इंतजाम किए जाने की मांग की।ग्राम प्रधान पीली पड़ाव शशि पाल सिंह झंडवाल ने बताया कि राजीव मेहता के घर से शमशाद अली के घर तक करीब ढाई किलोमीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.