हरिद्वार, सितम्बर 17 -- Haridwar News: 40वीं वाहिनी पीएसी परिसर में निर्माणाधीन क्वार्टरों से चोरी का मामला सामने आया है। मामले में प्रोजेक्ट मैनेजर ने दो नाबालिगों को कॉपर तार और एलईडी फ्लड लाइट के साथ पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया। नाबालिगों से बरामद सामान की कीमत करीब 21,200 रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, प्रोजेक्ट मैनेजर अमित त्यागी ने तहरीर देकर बताया कि केबीपीएल इंफ्रास्ट्रक्चर 40वीं वाहिनी पीएसी में 108 टाइप-2 क्वार्टरों का निर्माण कर रहा है। पिछले कुछ दिनों से साइट पर चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। 16 सितंबर की रात को प्रोजेक्ट मैनेजर को दो कम उम्र के लड़के सफेद रंग का कट्टा लेकर जाते दिखाई दिए। चोरी का शक होने पर इलेक्ट्रीशियन वीरेंद्र कुमार की मदद से दोनों को पकड़ लिया। कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें कॉपर तार और दो एलईडी फ्लड ला...