Haridwar News: पीएफ के लिए फिर पथ प्रकाश कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार
हरिद्वार, अक्टूबर 17 -- Haridwar News: नगर निगम के पथ प्रकाश अनुभाग के कर्मचारियों ने वेतन से काटी गई भविष्य निधि (पीएफ) की राशि खाते में जमा नहीं होने के विरोध में शनिवार को कार्य बहिष्कार कर दिया। कर्मचारियों ने इस दौरान पथ प्रकाश प्रभारी का कार्यभार देखने वाले सहायक नगर आयुक्त के कार्यालय पहुंचकर अपनी नाराजगी जाहिर की। जिसके बाद सहायक नगर आयुक्त ने लेखा अनुभाग जाकर पूरे मामले पर वार्ता की। वार्ता के बाद कर्मचारी दोपहर को काम पर लौट गए। कर्मचारियों का कहना था कि उनके पीएफ की राशि पिछले कई महीनों से खाते में जमा नहीं की जा रही है। इस संबंध में पहले भी उन्होंने अपनी समस्या अधिकारियों के सामने रखी थी। कर्मचारियों के अनुसार, मेयर किरन जैसल ने भी इस मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों से वार्ता की थी। उस दौरान मिले आश्वासन के बाद कर्मचारी काम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.