Haridwar News: पितृ अमावस्या पर हरिद्वार हाईवे पर लगा जाम, पांच मिनट का सफर 40 मिनट में हुआ पूरा
हरिद्वार, अक्टूबर 10 -- Haridwar News: पितृ अमावस्या के अवसर पर शनिवार को बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने से शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। श्रद्धालुओं के वाहनों की संख्या बढ़ने से हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। इसके चलते स्थानीय लोगों के साथ ही हरिद्वार आने वाले यात्रियों और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण शंकराचार्य चौक से लेकर ऋषिकुल पुल के निकट फ्लाईओवर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। जाम के चलते कुछ ही मिनटों में पूरा होने वाला सफर तय करने में वाहन चालकों को काफी समय लग गया। यह भी पढ़ें- Amroha News: आस्था के सामने रूट डायवर्जन की व्यवस्था धड़ाम, दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर लगा जाम सामान्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.