हरिद्वार, नवम्बर 3 -- Haridwar News: कनखल के संदेश नगर में पैतृक मकान को बिना सहमति बेचने और बेटी का एक तिहाई हिस्सा हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो भाइयों ने अन्य लोगों के साथ मिल कर 133.82 वर्ग मीटर का मकान 81 लाख रुपये में बेच दिया। जबकि संपत्ति में बहन का भी बराबर का हिस्सा था। मामले में कोर्ट के आदेश पर कनखल पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, रीतू अग्रवाल पत्नी सौरभ अग्रवाल पुत्री स्व. शिव कुमार सिंघल निवासी राजेंद्र नगर मेरठ ने कोर्ट में शिकायत पत्र देकर बताया कि उनके माता-पिता की मृत्यु के बाद संपत्ति में तीनों संतानों का बराबर अधिकार है। आरोप है कि दोनों भाइयों रवि कुमार और विनोद कुमार पुत्र स्व. शिव कुमार सिंघल निवासी जोनपुर कोटद्वार ने 24 फरवरी 2026 को मकान का बैनामा विन...