हरिद्वार, अक्टूबर 30 -- Haridwar News: साहित्यकार सचिन पालीवाल के काव्य संग्रह 'तू हीर मेरी' का शुक्रवार को लेखक गांव थानों में आयोजित तृतीय अंतरराष्ट्रीय लेखक गांव साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं कला महोत्सव-2026 में विमोचन किया गया। पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और योगगुरु बाबा रामदेव सहित देश-विदेश की कई जानी-मानी साहित्यिक हस्तियों ने पुस्तक का लोकार्पण किया। श्रृंगार रस से सराबोर इस काव्य संग्रह को लेकर साहित्य जगत से जुड़े लोगों ने लेखक को शुभकामनाएं दीं। विमोचन समारोह में लेखक गांव की निदेशक विदुषी निशंक, प्रसिद्ध हास्य कवि एवं साहित्यकार अशोक चक्रधर, लंदन के प्रवासी साहित्यकार तेजेंद्र शर्मा और हरिद्वार से चेतना पथ के संपादक अरुण कुमार पाठक सहित साहित्य, संस्कृति और कला जगत की कई...