Haridwar News: पालिकाध्यक्ष ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित
हरिद्वार, अक्टूबर 11 -- Haridwar News: सेवा संकल्प अभियान के तहत भेल स्थित शिवडेल स्कूल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा के उपलक्ष्य में चित्रकला, भाषण और रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों में रचनात्मकता, सेवा भाव और राष्ट्रनिर्माण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं। इस अवसर पर स्वामी शरद पुरी, प्रधानाचार्य पुनीत श्रीवास्तव, शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Roorki News: बाल विहार पब्लिक स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.