Haridwar News: पार्षद और स्थानीय लोगों ने नए शौचालय निर्माण कार्य का किया शुभारंभ
हरिद्वार, अगस्त 31 -- Haridwar News: ज्वालापुर के वार्ड-35 कड़च्छ स्थित अंबेडकर चौक पर पुराने शौचालय के स्थान पर नए शौचालय के निर्माण कार्य का शुभारंभ स्थानीय पार्षद अंजू देवी और क्षेत्रवासियों ने नारियल फोड़कर किया। पार्षद अंजू देवी ने बताया कि पुराना शौचालय काफी समय से बंद था, जिससे स्थानीय लोगों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि समस्या को देखते हुए मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार से नए शौचालय के निर्माण को लेकर चर्चा कर प्रस्ताव दिया गया था। इसके बाद नगर निगम ने प्रस्ताव पर संज्ञान लेते हुए निर्माण कार्य सुलभ शौचालय संस्था को सौंपा। जल्द ही नया शौचालय बनकर तैयार हो जाएगा, जिसका लाभ स्थानीय लोगों और व्यापारियों को मिलेगा। यह भी पढ़ें- Dehradun News: पार्षद और स्थानीय लोगों ने नए शौचालय निर्माण कार्य का कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.