Haridwar News: पानी संकट से परेशान उत्तरी हरिद्वार के लोग, जल संस्थान के खिलाफ रोष
हरिद्वार, नवम्बर 21 -- उत्तरी हरिद्वार में पेयजल संकट Haridwar News: उत्तरी हरिद्वार के कई इलाकों में लगातार पेयजल संकट से परेशान लोगों ने जल संस्थान के खिलाफ रोष जताया। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पानी की आपूर्ति बार-बार बाधित होने से जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। सुनील सेठी ने कहा कि गंगा विहार, भारत माता पुरम, जसविंद्र इंक्लेव, भागीरथी नगर, गंगोत्री विहार, उत्तम बस्ती, गायत्री विहार, रानी गली, अमृत गंगा अपार्टमेंट और सत्यम विहार समेत कई क्षेत्रों में कभी 12, कभी 24 तो कभी 48 घंटे तक पानी की सप्लाई बाधित हो रही है। लीकेज ठीक करने में देरी और बिना पूर्व सूचना पानी बंद किए जाने से लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.