Haridwar News: पानी की निकासी को लेकर विवाद, धारदार हथियारों से हमला, केस दर्ज
हरिद्वार, नवम्बर 10 -- Haridwar News: पानी की निकासी को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों पर युवक और उसके चाचा के साथ धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगा है। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने दोनों के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज कर लिया है। रोशनाबाद निवासी अभिषेक पाल पुत्र सुबोध पाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सात नवंबर को वह अपने चाचा के घर से निकलकर अपनी दुकान दोण टेलीकॉम जा रहा था। रास्ते में रुचिका प्रोविजन स्टोर के बराबर में पड़ोसी राकेश पाल और उसके भाई चीनू और कपिल ने उसे रोक लिया। इस दौरान पानी की निकासी को लेकर बातचीत होने लगी। आरोप है कि वह कुछ समझ पाता, इससे पहले ही तीनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।धारदार हथियारों और लाठी-डंडो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.