हरिद्वार, सितम्बर 14 -- Haridwar News: संत रविदास बस्ती में लोग पेयजल के लिए परेशान हैं। वहीं पाइपलाइन लीकेज से पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। शिकायत के बाद भी पाइपलाइन लीकेज ठीक नहीं होने पर लोगों ने नाराजगी जताई है। श्यामपुर संवाददाता। श्यामपुर की संत रविदास बस्ती में लोग स्वच्छ पेयजल के लिए हैंडपंपों का सहारा लेने को मजबूर हैं, वहीं सुबह-शाम कुछ समय के लिए आने वाला पानी पाइपलाइन लीकेज के कारण सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। संत रविदास मंदिर के पास मुख्य रास्ते पर लंबे समय से लीकेज है। सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लीकेज से निकलती पानी की धार की चपेट में आने से कई बार लोगों के कपड़े तक गीले हो जाते हैं।संत रविदास मंदिर और बस्ती सहित श्यामपुर तथा सजनपुर गांव में कई जगह पाइपलाइन लीकेज देखे जा सकते हैं। इनसे...