Haridwar News: पानी का बिल जमा कराने के नाम पर तीन बैंक खातों से 2.83 लाख की ठगी
हरिद्वार, अगस्त 26 -- Haridwar News: रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिक नगर निवासी व्यक्ति को पानी का बिल जमा कराने के नाम पर साइबर ठग ने फोन कर तीन अलग-अलग बैंक खातों से करीब 2.83 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन करा लिया। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने रानीपुर कोतवाली में तहरीर देकर रकम की रिकवरी कराने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिवालिक नगर निवासी अजय प्रकाश अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 अगस्त को उन्होंने पानी का बिल जमा करने के लिए फोन नंबर 0135-2671658 पर संपर्क किया था। आरोप है कि फोन उठाने वाले व्यक्ति ने खुद को विभाग से जुड़ा बताया और कहा कि सिस्टम में बदलाव हो रहा है। उसने अजय प्रकाश को अपनी बताई प्रक्रिया के अनुसार काम करने के लिए कहा। पीड़ित के अनुसार आरोपी की बातों में आकर उन्होंने केनरा बैंक से 95,111 रुप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.