Haridwar News: पातंजल योग धाम से सैनी आश्रम तक निकली तिरंगा यात्रा
हरिद्वार, अगस्त 16 -- Haridwar News: रविवार को आर्य नगर स्थित पातंजल योग धाम से सैनी आश्रम तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय सैनी ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में योग धाम के योगाचार्यों, बालकों, संतों, अतिथियों, अभिभावकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग धाम में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। शहर के समाजसेवी एवं उत्तरांचल हैंडबॉल एसोसिएशन के चेयरमैन अरविंद अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित लोगों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में योग धाम के प्रमुख संतों के साथ उत्तराखंड मास्टर गेम्स एसोसिएशन के चेयरमैन एवं योग धाम के प्रबंधक डॉ. धूम सिंह सैनी, सचिव भारत भूषण और वेदव्रत सैनी मौजूद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.