हरिद्वार, जुलाई 20 -- Haridwar News: बहादराबाद। सिडकुल पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक युवक को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि ग्राम रिठौरा ग्रांट निवासी राहुल (24) पुत्र स्वर्गीय बबलेश कुमार को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके कब्जे से पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...