हरिद्वार, अक्टूबर 11 -- Haridwar News: सिडकुल थाना पुलिस ने रावली महदूद के पीपल चौक के पास चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार नितेश निवासी महादेवपुरम को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से माल्टा मार्का देशी शराब की पांच पेटी और स्कूटी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। एसओ अजय शाह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...