Haridwar News: पांच दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी रौनक, लगाई जा रही आस्था की डुबकी
हरिद्वार, अक्टूबर 25 -- Haridwar News: पांच दिन से सूनी पड़ी हरकी पैड़ी पर रविवार को फिर रौनक लौट आई। यूपी सिंचाई विभाग ने गंगाजल की व्यवस्था कर दी। इसके बाद श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया। घाटों पर पानी पहुंचने से तीर्थ पुरोहितों और व्यापारियों को भी राहत मिली। हर वर्ष दशहरे पर गंगनहर की वार्षिक बंदी की जाती है, जो दीपावली तक रहती है। इस दौरान गंगनहर में पानी की आपूर्ति रोककर सफाई और मरम्मत कार्य किए जाते हैं। इसका असर हरकी पैड़ी और आसपास के गंगा घाटों पर भी पड़ता है। इस बार गंगनहर बंद होने से हरकी पैड़ी पर पांच दिन तक गंगाजल का प्रवाह लगभग बंद रहा। घाटों पर जलस्तर इतना कम हो गया था कि श्रद्धालुओं को आचमन के लिए भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं को निराश होकर दूसरे घाटों पर स्नान करना पड़ रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.