Haridwar News: पांचवें नवरात्र पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, मां स्कंदमाता के जयकारों से गूंजे सिद्धपीठ
हरिद्वार, अक्टूबर 15 -- Haridwar News: हरिद्वार के देवी मंदिरों में नवरात्र के पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने मां से परिवार की खुशहाली और शांति की प्रार्थना की। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन गुरुवार को धर्मनगरी के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मनसा देवी, चंडी देवी और माया देवी मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंजते रहे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां स्कंदमाता भगवान कार्तिकेय यानी स्कंद की माता हैं। उनकी गोद में बाल स्वरूप स्कंद विराजमान रहते हैं। मां का स्वरूप ममता, करुणा और वात्सल्य का प्रतीक माना जाता है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.