हरिद्वार, सितम्बर 4 -- Haridwar News: लगातार बारिश से पहाड़ से बरसाती मलबा नीचे आ गया। शुक्रवार को मलबा भीमगोड़ा बैरियर से हरकी पैड़ी जाने वाले मार्ग तक पहुंच गया। तेज बहाव के साथ मलबा कई दुकानों और धर्मशालाओं में घुस गया। इससे व्यापारियों में अफरा-तफरी मच गई। बारिश के दौरान पहाड़ी क्षेत्र से पानी के साथ बड़ी मात्रा में मिट्टी, पत्थर और मलबा नीचे की ओर बहकर आया। देखते ही देखते सड़क के किनारे मलबे का ढेर लग गया। कई जगह पानी और मलबा जमा होने से आवाजाही भी प्रभावित रही। मलबा दुकानों के भीतर घुसने से व्यापारियों को सामान खराब होने और आर्थिक नुकसान की चिंता सताने लगी। यह भी पढ़ें- Haridwar News: बारिश आफत बनकर बरसी, सड़कों पर जलभराव से शहर बेहाल अचानक मलबा आने पर दुकानदार अपना सामान बचाने के लिए प्रतिष्ठानों से सामान बाहर निकालते नजर आए। कई दु...