Haridwar News: पवनपुत्र कॉलोनी में खुला शिशु पालना घर
हरिद्वार, सितम्बर 30 -- Haridwar News: रावली महदूद के वार्ड नंबर 14 स्थित पवनपुत्र कॉलोनी में कामकाजी माता-पिता के छोटे बच्चों की देखभाल के लिए शिशु पालना घर शुरू किया गया है। ग्राम प्रधान प्रमोद पाल ने केंद्र का लोकार्पण किया। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम इसका संचालन करेगा। केंद्र में बच्चों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण के साथ पौष्टिक आहार व देखभाल मिलेगी। उनके वजन और लंबाई की नियमित निगरानी की जाएगी। आयु के अनुरूप खेल और अन्य गतिविधियों से बच्चों के प्रारंभिक विकास को बढ़ावा दिया जाएगा।केंद्र का उद्देश्य रोजगार के दौरान छोटे बच्चों की देखभाल के लिए कामकाजी माता-पिता को सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराना है। आश्रम की ओर से केंद्र की दैनिक व्यवस्थाओं और बच्चों की देखरेख की जाएगी। संस्था की क्षेत्र में करीब 20 शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.