Haridwar News: पथरी में 40 धर्मस्थलों से हटवाए लाउडस्पीकर, नियमों के पालन की चेतावनी
हरिद्वार, जुलाई 20 -- Haridwar News: ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और सर्वोच्च न्यायालय की गाइडलाइन के पालन को लेकर पथरी पुलिस ने क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। रविवार और सोमवार को चले अभियान के दौरान 10 गांवों के करीब 40 धर्मस्थलों से निर्धारित मानक से अधिक ध्वनि में संचालित लाउडस्पीकर हटवाए गए। पुलिस ने भविष्य में नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट और शासन के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीमों ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में धर्मस्थलों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई स्थानों पर लाउडस्पीकर निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में संचालित पाए गए, जिसके बाद संबंधित प्रबंधन समितियों के सहयोग से उन्हें हटवाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने धर्मस्थलों के प्रबंधन से संवाद कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.