हरिद्वार, जुलाई 5 -- Haridwar News: पथरी क्षेत्र के आदर्श टिहरी नगर में लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। रविवार को खेतों में काम करने गईं तीन महिलाओं समेत चार लोगों पर लावारिस कुत्तों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पथरी क्षेत्र के जंगल से सटे टिहरी बांध विस्थापित गांव आदर्श टिहरी नगर में आवारा कुत्तों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को खेतों में काम करने गईं तीन महिलाओं समेत चार लोगों पर कुत्तों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायलों में छुमा देवी, अनीता देवी, हुकुमा देवी और राजेन्द्र सिंह शामिल हैं। ग्रामीणों के अनुसार गांव के अधिकांश खेत पथरी जंगल से सटे हुए हैं, जहां किसान और महिलाएं खेती-बाड़ी व चारा लेने के लिए जाती हैं। इसी दौरान लावारिस कुत्ते खेतों में पहुंचकर लोगों पर हमला कर रहे हैं। ...