हरिद्वार, अगस्त 16 -- Haridwar News: पथरी, संवाददाता। पथरी क्षेत्र के करीब 30 गांवों में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। बीती रात भी बिजली की आंखमिचौली जारी रही। बार-बार बिजली गुल होने से ग्रामीणों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं, जबकि किसानों को फसलों की सिंचाई में दिक्कत आ रही है। घोसीपुरा, डोगीवाला, धनपुरा, अंबुवाला, घिस्सुपुरा, झबरी, पथरी, टिहरी विस्थापित, पुरुषोत्तम नगर, आदर्श नगर, पदार्था, सुगरस्सा, धिनारपुर, रानीमाजरा, शाहपुर और बादशाहपुर समेत करीब 30 गांवों के ग्रामीण और किसान बिजली कटौती की मार झेल रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार दिन और रात में लगातार बिजली की आंखमिचौली चल रही है। कई बार बिजली जाने के बाद लंबे समय तक आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाती।ग्रामीणों का आरोप है कि ऊर्जा निगम के ढीले रवैये के कारण समय पर बिजली आप...