Haridwar News: पत्नी की शिकायत पर थाने बुलाया पति पुलिस के सामने ही भिड़ने लगा
हरिद्वार, सितम्बर 9 -- Haridwar News: पत्नी की शिकायत पर पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया पति पुलिस के सामने ही पत्नी से विवाद करने लगा। समझाने के बावजूद शांत नहीं होने और फौजदारी पर आमादा होने पर बहादराबाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के हंगामे से थाने में मौजूद अन्य फरियादियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि आठ सितंबर को रमन पुत्र जगजोत सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी सुदेश नगर, बुड्ढी माता मंदिर के पास, थाना कनखल को पत्नी की शिकायत के संबंध में पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया गया था।जांच के दौरान रमन पत्नी के साथ विवाद करने लगा और फौजदारी पर आमादा हो गया। पुलिसकर्मियों ने उसे समझाने और शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि वह और अधिक उग्र हो गया। उसके हंगामे के कारण थाने में अपनी शिकायत लेकर पहुंचे अन्य फरिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.